बूंदी| जय मीनेश आदिवासी विश्वविद्यालय रानपुर कोटा के लिए बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा ने विधायक कोष से 15 लाख रुपए की अनुशंसा कर राशि स्वीकृत की है। शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय श्रीमीना सामाजिक एवं शैक्षणिक समिति कोटा के पदाधिकारियों व समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने मुलाकात कर जय मीनेश विश्वविद्यालय रानपुर कोटा के निर्माण के लिए विधायक कोष से सहयोग का अनुरोध किया। उनके अनुरोध को स्वीकारते हुए विधायक कोष से 15 लाख रुपए की स्वीकृति जारी की है। यह राशि बूंदी विधानसभा क्षेत्र के होनहार छात्रों के लिए स्वीकृत की है जो विश्वविद्यालय में जाकर अपना अध्ययन करेंगे। समिति के निदेशक आरडी मीणा ने बताया कि विधायक शर्मा ने हमारे अनुरोध पर विधायक कोष से 15 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है।


