मुंगेली में बीज-उर्वरक विक्रय में गड़बड़ी:बिना बिल और सर्टिफिकेट के बिक रहे थे बीज, 6 कृषि केंद्रों को नोटिस,एक दुकान पर बिक्री पर रोक

मुंगेली में कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देश पर कृषि विभाग ने जिले के विभिन्न कृषि केंद्रों में औचक जांच की। जांच में बीज और उर्वरक विक्रय में अनियमितता मिलने पर 6 कृषि केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कृषि विभाग के उपसंचालक एम.आर. तिग्गा ने बताया कि अनुविभागीय कृषि अधिकारी मनहरण कुर्रे के नेतृत्व में यह जांच की गई। नारायणी कृषि सेवा केंद्र झाफल, कुलमित्र कृषि केंद्र झाफल, किसान सहायता केंद्र झाफल, पायल फर्टिलाइजर चंदली और जय बजरंग खाद भंडार सरगांव को नोटिस दिया गया है। एक दुकान पर बिक्री पर रोक जायसवाल खाद भंडार चकरभाठा का बीज विक्रय प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह कार्रवाई बिना स्रोत प्रमाण पत्र के बीज बेचने और अन्य अनियमितताओं के कारण की गई है। साथ ही उर्वरक विक्रय में गड़बड़ी के लिए उन्हें भी नोटिस जारी किया गया है। जांच में कई केंद्रों पर मिली अनियमितताएं जांच में कई केंद्रों पर विक्रय पंजी, स्टॉक रजिस्टर, बीजों की गुणवत्ता प्रमाण-पत्र और लेबलिंग में अनियमितताएं मिलीं। कुछ केंद्र कृषकों को बीज खरीद का पक्का बिल भी नहीं दे रहे थे। विभाग ने दुकान संचालकों को पॉस मशीन से उर्वरक वितरण करने और मूल्य सूची व स्टॉक की जानकारी प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं। बीजों के नमूने गुणवत्ता जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। जांच के दौरान कृषि विभाग की सहायक संचालक ललिता मरावी, निरीक्षक राजेश साहू, योगेश दुबे, उमेश दीक्षित, धर्मेंद्र शर्मा और देवेंद्र राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *