मुंडावर और खैरथल में आज चार घंटे बिजली कटौती:मुंडावर, पेहल, नांगल बावला, उलाहेड़ी, टोडरपुर समेत 22 क्षेत्र होंगे प्रभावित

मुंडावर और खैरथल क्षेत्रों में गुरुवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली उपकरणों के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक यह कटौती की जाएगी। इससे 132 केवी जीएसएस मुंडावर और 132 केवी जीएसएस खैरथल से जुड़े क्षेत्र प्रभावित होंगे। इस दौरान 33/11 केवी बिजली उपकेंद्र मुंडावर, पेहल, नांगल बावला, उलाहेड़ी, टोडरपुर, नांगल उदिया, खानपुर अहीर, मैनपुर, तेहड़की, सोड़ावास, चुरूनी, राजवाड़ा, शामदा, करनीकोट, मातोर, जिंदोली और ततारपुर से संबंधित सभी 11 केवी फीडर प्रभावित रहेंगे। इन क्षेत्रों के आसपास के इलाकों में भी बिजली नहीं आएगी। वहीं, खैरथल में 132 केवी जीएसएस खैरथल से निकलने वाले 33 केवी अनाज मंडी, खैरथल, रीको और मातोर फीडरों की बिजली आपूर्ति भी गुरुवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *