मुंदेरा में शाला प्रबंधन समिति का गठन किया

कलंगपुर| मुंदेरा स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में प्रबंधन समिति का नया गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष पद पर पुनः देवनारायण साहू चुना गया। उपाध्यक्ष कौशिल्या ठाकुर, शिक्षाविद एमएल गौतम, विधायक प्रतिनिधि गिरेंद्र यादव, केसरी यादव तथा पालक सदस्य चित्रलेखा साहू, तोकेश्वरी साहू, मोहनी साहू, सुलेखा साहू, नागेश्वरी साहू, कौशल कुमार साहू, सोनू राम साहू, फागूराम साहू, जागेश्वर सेन और शेखर साहू को बनाया गया। सचिव पद पर प्रधान पाठक रेखा उइके और कोषाध्यक्ष भीखम सिंह धनकर नियुक्त किए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *