जोगी मठ बाबा मंदिर में पूजा के लिए लगी कतार

कलंगपुर| महाशिवरात्रि पर्व पर क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों में पूजा के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। कलंगपुर-चारभांठा के मध्य स्थित पावन धाम जय जोगी मठ बाबा मंदिर में तड़के से ही आसपास के गांवों एवं दूरदराज क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचने लगे। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक, बेलपत्र अर्पण एवं विधि-विधान से पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर प्रांगण में आयोजित मेले में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और विभिन्न दुकानों एवं झूलों का आनंद लिया। इस अवसर पर जय जोगी मठ जन सेवा समिति द्वारा दोपहर में सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे दिन मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *