मुंह ढककर काशी पहुंचे स्टैंड-अप कामेडियन जाकिर खान:काशी के घाटों पर घूमे, तुलसी चाय पी; बोले- यहां अद्भुत शांति मिलती है

स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान शनिवार को वाराणसी पहुंचे। मुंह ढककर वे काशी के घाटों पर घूमे। बोटिंग भी की। गंगा तट पर चाय और बिस्कुट का स्वाद चखा। कॉमन मैन की तरह आराम से घूम सके इसलिए उन्होंने चेहरा मास्क से ढका हुआ था। हालांकि, उनके फैंस ने पहचान लिया। इसके बाद सेल्फी लेने की होड़ मच गई। घाटों पर घूम रहे जाकिर खान ने कहा- यहां आने पर आत्मिक सुकून मिलता है। मैं सुकून के कुछ पल यहां बिताने आया हूं। पहले तस्वीरें देखिए… काशी में आकर अद्भुत शांति की अनुभूति होती है जाकिर खान ने कहा- काशी में आकर उन्हें अद्भुत शांति की अनुभूति होती है। व्यस्त जीवन और लगातार यात्राओं के बीच काशी जैसे आध्यात्मिक स्थल उन्हें आत्मिक सुकून देते हैं। घाटों की गूंजती आरतियां, गंगा की धारा और यहां का वातावरण उन्हें बार-बार आकर्षित करता है। जाकिर खान को वाराणसी के रचित गुप्ता घाटों के साथ घूमने पहुंचे थे। रचित ने उन्हें काशी के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में भी बताया। भारत के सर्वश्रेष्ठ स्टैंड-अप कॉमेडियन का खिताब जीता जाकिर खान एक भारतीय स्टैंड-अप कॉमेडियन, लेखक, कवि, प्रस्तुतकर्ता और अभिनेता हैं। साल 2012 में उन्होंने कॉमेडी सेंट्रल के ‘भारत के सर्वश्रेष्ठ स्टैंड-अप कॉमेडियन’ का खिताब जीतकर देशभर में पहचान बनाई। जाकिर का जन्म इंदौर के बंबई बाजार में एक राजस्थानी मुस्लिम परिवार में हुआ। घर में पूरी तरह संगीत का माहौल था। उनके दादा उस्ताद मोइनुद्दीन खान एक प्रसिद्ध सारंगी वादक थे और आकाशवाणी ऑल इंडिया रोडियो में काम करते थे। वहीं, उनके पिता इस्माइल खान एक संगीत के टीचर हैं। खुद जाकिर सितार बजाते हैं। रेडियो जॉकी बनने का सपना संजोए जाकिर साल 2008 में दिल्ली शिफ्ट हुए। फिर वहां इन्होंने रेडियो का शॉर्ट टर्म कोर्स किया। एक प्राइवेट रेडियो चैनल में 3 महीने की इंटर्नशिप की। इसके बावजूद नौकरी नहीं मिली। फिर वह वापस इंदौर लौट आए। अमेजन प्राइम पर 4 स्टैंड-अप स्पेशल शो कर चुके हैं साल 2017 जाकिर ने अमेजन प्राइम वीडियो पर पहला स्टैंड-अप स्पेशल शो ‘हक से सिंगल’ रिलीज किया। फिर 2018 में दूसरा स्टैंड-अप स्पेशल शो ‘कक्षा ग्यारहवीं’ रिलीज किया। फिर कोविड के दौर के बाद साल 2022 में तीसरा स्टैंड-अप स्पेशल शो ‘तथास्तु’ रिलीज किया। फिर इसी साल अपना चौथा स्टैंड-अप स्पेशल शो ‘मनपसंद’ भी रिलीज किया। काशी यात्रा के दौरान भी उनकी यही सादगी और आत्मीयता देखने को मिली। ——————— यह खबर भी पढ़ें… महाकुंभ मॉडल की यूट्बर्स को धमकी- कोर्ट में घसीटूंगी:अश्लील पोस्ट पर कहा- बदनाम किया जा रहा; देखिए VIDEO महाकुंभ से वायरल हर्षा रिछारिया ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा- ये सब पोस्ट करने वाले मौनी अमावस्या के बाद कोर्ट में नजर आएंगे। मैंने बहुत कुछ बर्दाश्त किया। VIDEO में देखिए फुल स्टोरी…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *