भास्कर न्यूज | गढ़वा झारखंड विधानसभा के बजट सत्र दौरान गढ़वा विधायक सह सामान्य प्रायोजन समिति के सभापति सत्येंद्रनाथ तिवारी ने जिले के मेराल प्रखंड के औरैईया गांव निवासी रवि चौधरी के परिजनों को मुआवजा दिलाने और प्लेसमेंट एजेंसी पर कार्रवाई करने के साथ-साथ गढ़वा विधान सभा अंतर्गत मेराल और गढ़वा प्रखंड के विभिन्न सड़कों के निर्माण की मांग करते हुए इसे जनहित में अति महत्वपूर्ण बताया। गढ़वा विधायक ने झारखंड सरकार से मृतक रवि चौधरी के परिजनों को मुआवजा देने की मांग करते हुए कहा कि मेराल निवासी रवि चौधरी नौकरी की तलाश में प्लेसमेंट एजेंसी के झांसे में आकर रसिया चले गए थे, जहां उनकी मौत हो गई। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के सहयोग से उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक के गांव लाया गया है। मृतक अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था।


