युग परिवर्तन के लिए सभी को पुरुषार्थ करना होगा : प्रसेन सिंह

भास्कर न्यूज | गढ़वा बीएकेडी पब्लिक स्कूल के पुस्तकालय भवन में गायत्री परिवार की एक जिलास्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया गया। मौके पर शांतिकुंज हरिद्धार से पहुंचे गायत्री परिवार के झारखंड प्रांत सह प्रभारी प्रसेन सिंह ने कहा कि यह समय विशेष है। इसलिए कि यह युग संधि की बेला है। युग का परिवर्तन सही दिशा में हो, जिससे पूरे विश्व में शांति-सद्भाव व सुख-समृद्धि का वातावरण बने, इसके लिए पूरी दुनिया के लोगों को पुरूषार्थ करना होगा। इस परिस्थिति में लोगों में युग निर्माण का पुरूषार्थ जगाने के लिए अखिल विश्व गायत्री परिवार पूरी जिम्मेवारी के साथ भूमिका का निर्वहन कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस भूमिका का निर्वहन करने के लिए गायत्री परिजनों को स्थूल और सूक्ष्म दोनों तरह से प्रयास करने होंगे। अपने गृहस्थ जीवन के दायित्वों से हर हाल में समय निकालना होगा। एक तरफ सभी गायत्री परिजनों को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से गांव-गांव में जाकर लोगों को देव संस्कृति से जोड़ना होगा, वहीं दूसरी ओर उनका यह प्रयास सफल हो, इसके लिए कठिन साधना भी करनी होगी। शांतिकुंज प्रतिनिधि ने कहा कि पूरी दुनिया में आज के समय में करीब 25 करोड़ लोग गायत्री परिवार से जुड़े हुए हैं। इन सभी की सूची बनाकर शातिकुंज उन्हें इस अभियान से जोड़ने में लगा हुआ है। सभी का पंजीयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्य वर्ष 2026 तक पूरा कर लेना है। इसलिए कि वर्ष 2026 में युगऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य की जलाई गई अखंड ज्योति का 100 साल पूरा होने जा रहा है। साथ ही माता भगवती की जन्म शताब्दी भी है। तब तक पूरी दुनिया में लोगों को युग परिवर्तन का वातावरण अनुभव होने लगेगा। मौके पर अनिरूद्ध प्रसाद सोनी, सहायक प्रबंध ट्रस्टी आलोक रंजन दूबे, संतन मिश्रा, कृष्णा प्रसाद मेहता. अखिलेश कुशवाहा, नागेंद्र सिंह, अच्युतानंद तिवारी, जिला युवा समन्वयक वीरेंद्र सोनी, अजीत चौबे, ललसू राम, डॉ नरेश प्रसाद, विजय सोनी, बजेंद्र चौधरी, उपेंद्र गुप्ता, महेंद्र राम, राम रेखा प्रजापति, बेचन राम, नंदू ठाकुर, श्रीकांत कुशवाहा, शोभा पाठक, अनिता देवी, ममता तिवारी, सुनंदा दूबे, ममता चौबे, कांति दूबे, संगीता देवी, सरिता तिवारी सहित काफी संख्या में महिला-पुरूष उपस्थित थे। भास्कर न्यूज | गढ़वा आरटीई से मान्यता प्राप्त एआरडी पब्लिक स्कूल मे शुक्रवार को शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों के सर्वांगिण विकास पर चर्चा की गई। विद्यालय के निदेशक पी के दूबे, प्राचार्या आणिमा पाण्डेय व अभिभावकों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर गोष्ठी का शुभारंभ किया गया। उपस्थित अभिभावकों को सं‍बोधित करते हुए निदेशक पी के दूबे ने कहा कि विद्यालय बहुत ही कम समय में गढ़वा जिला में एक अलग पहचान बनाया है, तो कहीं न कहीं इसमें आप जैसे अभिभावकों की भूमिका रही है। साथ ही शिक्षकों का कठिन परिश्रम और बच्चों का मेहनत विद्यालय के उतरोत्तर विकास में मिल का पत्थर साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से किया गया कार्य कभी व्यर्थ नहीं जाता, इसलिए छात्रों के साथ साथ हम सभी का भी यह कर्तव्य है कि ईमानदारी से अपना अपना कार्य करें। उन्होंने कहा की अभिभावक अपने घरों मे बच्चों को पढ़ाई का माहौल दें तथा प्रत्येक दिन बच्चों को समय अवश्य दें। साथ ही अभिभावकों से अपने बच्चों को कम उम्र में बाइक नहीं देने की अपील की, क्योंकि आए दिन बच्चे दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। वहीं प्राचार्या अणिमा पाण्डेय ने कहा की बच्चों को प्रत्येक दिन लंच व वाटर बॉटल देकर ही विद्यालय भेजें तथा बच्चों को फास्टफूड से दूर रखें। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से नियमित व निर्धारित समय पर ही स्टडी मटेरियल के साथ अपने बच्चों को विद्यालय भेजने की अपील की। उन्होंने कहा की विद्यालय मे नए सत्र के लिए कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के छात्रों का नामांकन जारी है। इच्छुक अभिभावक विद्यालय अवधी मे अपने बच्चों का नामांकन करा सकते हैं। विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था की प्रशंसा की गई वहीं उपस्थित अभिभावकों के द्वारा विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था की प्रशंसा की गई। सभी अभिभावक अपने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से संतुष्ट दिखे। गोष्टी के दौरान सत्र 2024 – 25 मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कक्षा पांचवी के दिव्यम राज 97.7% को स्कूल टॉपर का अवार्ड दिया गया। जबकि बेस्ट अटेंडेंस का अवार्ड सीनियर में कक्षा छह की छात्रा दीक्षा रानी तथा जूनियर में कक्षा नर्सरी की कृति रानी को दिया गया। वहीं सीनियर ग्रुप में कक्षा छह के ही छात्र सचिन कुमार गुप्ता को तथा जूनियर ग्रुप में कक्षा युकेजी के छात्र अबुल हसन को ब्वायज ऑफ़ द ईयर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्रधानाचार्या आणिमा पाण्डेय के द्वारा जबकि धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक गुलाम सरवर अंसारी के द्वारा किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *