मुआवजे को लेकर हरिके हेडवर्क्स पर डटे किसान

पट्टी | पिछले वर्ष आई भीषण बाढ़ से प्रभावित हुए किसानों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। फसलों और जमीनों के 100% मुआवजे की मांग को लेकर बाढ़ प्रभावित किसान संघर्ष कमेटी के कार्यकर्ता पिछले 25 दिनों से हरिके हेडवर्क्स फ्लड गेट पर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उन्हें उनका हक नहीं मिलता, यह संघर्ष जारी रहेगा। संगठन के जिला अध्यक्ष गुरजीत सिंह ने कहा कि बाढ़ को बीते एक साल से अधिक समय हो चुका है, लेकिन सरकार द्वारा घोषित मुआवजा अभी तक प्रभावित किसानों के खातों में नहीं पहुंचा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *