श्री गुरु तेग बहादर कॉलेज में महिला स्वास्थ्य पर सेमिनार

बाबा बकाला साहिब | श्री गुरु तेग बहादुर कॉलेज, सठियाला में भारत सरकार की आरयूएसए योजना के अंतर्गत “ग्रामीण एवं झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में महिलाओं के स्वास्थ्य सुदृढ़ीकरण’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. (डॉ.) करमजीत सिंह के दिशा-निर्देशों और कॉलेज इंचार्ज डॉ. (लेफ्टिनेंट) हरसिमरन कौर की देखरेख में संपन्न हुआ। समारोह में हलका बाबा बकाला के विधायक दलबीर सिंह टोंग मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके मेडिकल चेक-अप कैंप भी लगाया गया। इस मौके सिमरनजीत कौर, डॉ. प्रताप कुमार और सरपंच व आंगनबाड़ी वर्कर भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *