स्टाफ की कमी होगी पूरी, बिजली की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा : पराशर

भास्कर न्यूज | अमृतसर भारतीय व्यापार मंडल की प्रदेश इकाई की बैठक प्रदेश प्रधान राजीव अनेजा की अगुवाई मेंे हुई। बैठक में पावरकॉम के बार्डर जोन के चीफ इंजीनियर राजीव पराशर ने विशेष तौर से भाग लिया। अनेजा ने पराशर को इंडस्ट्री में लग रहे अघोषित कटों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि स्टाफ की कमी के कारण बिजली में फाल्ट पड़ जाने के घंटों बाद भी ठीक नहीं हो पाते हैं। पराशर ने मंडल को आश्वासन दिया कि उक्त समस्याओं का समाधान पहल के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गर्मियों में स्टाफ की कमी नहीं रहेगी, स्टाफ बढ़ने की सरकार से हरी झंडी मिल गई है। स्टाफ बढ़ने से फाल्टों के निपटारे में कम समय लगेगा। मंडल के महासचिव राजीव गुलाटी एवं अनेजा ने पराशर को फूलों के गुलदस्ते व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर डा. सुरेश सूद, राज कुमार महाजन, एडवोकेट खैरा गुंद, राजु नारंग, विक्रम बग्गा, रंजीत सिंह अरोड़ा, रणजीत कुमार जीता, विजय सेठ आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *