मुकंदरा में दहाड़ रहा रणथंभौर से आया बाघ टी 2408:एनक्लोजर में शिकार किया, जल्द हार्ड रिलीज होगा, कनकटी को मिलेगा जोड़ीदार

रणथंभौर से लाए गए बाघ टी 2408 को मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में नया ठिकाना रास आ रहा है। पिछले 4 दिनों से दरा रेंज के एनक्लोजर में नर बाघ दहाड़ रहा है और लगातार मूवमेंट कर रहा है।उसने एनक्लोजर में शिकार भी किया है। फॉरेस्ट विभाग बाघ को हार्ड रिलोज करने की तैयारी में जुटा है। फिलहाल रणथंभौर से साढ़े 7 महीने पहले लाई गई बाघिन कनकटी हार्ड एनक्लोजर में घूम रही है। बाघ 2408 के हार्ड रिलीज के बाद बाघिन कनकटी को जोड़ीदार मिलेगा। सीसीएफ सुगनाराम जाट ने बताया कि नर बाघ फिलहाल 21 हेक्टेयर के सॉफ्ट एनक्लोजर में घूम रहा है। मुकंदरा में आने से पहले बाघ ने शिकार किया हुआ था। मुकंदरा रिजर्व में आने के बाद उसने फिर से शिकार किया है। सोमवार को दरा के बड़े एनक्लोजर में बाघ की दिन में दो बार डायरेक्ट साइटिंग भी हुई है। फॉरेस्ट की टीम लगातार मॉनिटरिंग में लगी है। लगातार उसके स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। एक सप्ताह में बाघ को हार्ड रिलीज किया जाएगा। बता दें शुक्रवार 9 जनवरी को बाघ टी 2408 को रणथंभौर से खण्डार रेंज से ट्रेंकुलाइज करके कोटा लाया गया था। दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर बाघ को मुकंदरा के सॉफ्ट एनक्लोजर में रिलीज किया था। टी 2408 की उम्र 4 साल है। बाघिन टी 93 ओर बाघ 96 का पुत्र है। रणथंभौर में बाघ टी 2408 फीमेल बाघिन रिद्धि के संपर्क में था। ये खबर भी पढ़े- कोटा में रणथंभौर से मुकंदरा में आया नया बाघ:टी 2408 को सॉफ्ट एनक्लोजर में रिलीज किया, जोन-3 में टी 120 से भिड़ गया था नए साल में मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व के लिए खुशी की खबर आई है। रणथंभौर से नर बाघ टी 2408 को मुकंदरा टाइगर रिजर्व शिफ्ट किया गया है। फॉरेस्ट की टीम ने रणथंभौर के खंडार रेंज से नर बाघ 2408 को ट्रेंकुलाइज किया। जिसे दोपहर 2 बनकर 25 मिनट पर मुकंदरा रिजर्व में रिलीज किया गया। मुकंदरा टाइगर रिजर्व में फिलहाल 5 टाइगर हैं। इनमें तीन बाघिन, एक बाघ और एक 7-8 माह का शावक है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *