हनुमानगढ़ में धूप खिलने से तेज सर्दी से मिली राहत:कक्षा 8 तक के बच्चों को भी कल से आना होगा स्कूल

हनुमानगढ़ में मंगलवार सुबह मौसम में बदलाव आया, जिससे कड़ाके की ठंड से जूझ रहे लोगों को राहत मिली। आसमान साफ रहा और तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम में सुधार को देखते हुए, जिले में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 14 जनवरी से खुलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। धूप के कारण दिन का तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि, रात के समय अभी भी सर्दी बनी रहने की संभावना है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि शीतलहर का असर कमजोर पड़ा है। गौरतलब है कि शीतकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद से ठंड के कारण स्कूलों की छुट्टियां लगातार बढ़ाई जा रही थीं। अब मौसम में सुधार के बाद, जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों को 14 जनवरी से फिर से खोलने पर विचार कर रहा है। कृषि क्षेत्र के लिए भी धूप का निकलना राहत भरा माना जा रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक, हल्की धूप से सरसों, चना और गेहूं जैसी फसलों को लाभ मिलेगा, जिससे उनकी बढ़वार बेहतर होगी। हालांकि, किसानों को रात की ठंड को देखते हुए सिंचाई और फसल सुरक्षा पर ध्यान देने की सलाह दी गई है।
सूर्य के उत्तरायण होने के पर्व मकर संक्रांति से ठीक पहले मौसम में आया यह बदलाव जिलेवासियों के लिए राहत लेकर आया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *