रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपने बेटे अनंत, बहू राधिका मर्चेंट और मां कोकिलाबेन अंबानी के साथ महाकुंभ पहुंचे। अंबानी फैमिली ने संगम में डुबकी लगाई। महाकुंभ में विदेशी श्रद्धालु भी भक्ति में लीन हैं। सेक्टर-17 स्थित शक्ति धाम शिविर में 68 विदेशी श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ सनातन धर्म को अपनाया। संगम में मंगलवार को भी जबरदस्त भीड़ रही। हर जगह लोग ही लोग नजर आ रहे। शहर में भी जाम जैसे हालात रहे। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए कमिश्नर प्रयागराज विजय विश्वास पंत और DIG अजय पाल शर्मा सड़क पर उतरे। मंगलवार को महाकुंभ के 30वें दिन 1.23 करोड़ श्रद्धालुओं संगम में स्नान किया। 13 जनवरी से अब तक 45.85 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। वहीं, बुधवार (12 फरवरी) को माघी पूर्णिमा का स्नान है। माघ पूर्णिमा स्नान को लेकर प्रयागराज में नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। आज मेले में कोई भी वाहन नहीं चलेगा। संगम पर सुबह 8 बजे श्रद्धालुओं पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए जाएंगे। 4 तस्वीरें देखिए- महाकुंभ से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…


