दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ‘फेडरेशन’ के 29वें राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर भोपाल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने मुनि प्रमाण सागर जी महाराज एवं मुनिसंघ से विशेष आशीर्वाद प्राप्त किया। फेडरेशन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि अधिवेशन 2 मार्च, रविवार को पुष्पगिरि तीर्थ पर आयोजित किया जाएगा। मुनि प्रमाण सागर जी ने न केवल कार्यक्रम के लिए अपना आशीर्वाद प्रदान किया, बल्कि इसके आयोजन स्थल की पसंद पर भी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने अधिवेशन की सफलता के लिए विशेष आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में फेडरेशन के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं अधिवेशन प्रभारी देवेन्द्र कांसल, अधिवेशन चेयरमैन अश्विन कासलीवाल, अंतिम जैन और प्रशांत चौधरी मौजूद रहे। भोपाल से सेवानिवृत्त IAS राजेश जैन तथा राजेन्द्र जैन T.I. ने भी बैठक में विशेष उपस्थिति दर्ज कराई।


