मुक्तसर के अस्पताल में तोड़फोड़:लड़की का मोबाइल नंबर मांगा, विरोध करने पर हथियारों से हमला, डाक्टरों ने रास्ता जाम किया

मुक्तसर के कोटकपूरा बाइपास पर बने मालवा आर्थो अस्पताल में हथियारों से लैस कुछ लोगों ने धावा बोल दिया। तेजधार हथियारों से लैस हलमावरों ने न केवल अस्पताल में तोड़फोड़ की, बल्कि विरोध करने पर अस्पताल कर्मचारियों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। इस हमले से नाराज अस्पताल के डाक्टरों और कर्मचारियों बठिंडा रोड पर जाम लगा दिया। मालवा ऑर्थो अस्पताल के कर्मचारियों के अनुसार, आज 11 बजे के करीब कुछ लड़के अस्पताल में कार्य करने वाली एक लड़की से उसका मोबाइल नंबर मांग रहे थे। आरोपी उसका पीछा करते हुए अस्पताल में दाखिल हो गए। इस पर जब वहां के कर्मचारियों द्वारा आरोपी लड़कों को रोका गया तो उन्होंने एकत्रित होकर अस्पताल पर हमला कर दिया और अस्पताल में तलवारों लेकर तोड़फोड़ शुरू कर दी, जिसके चलते कुछ कर्मचारियों के चोटें भी लगी है। बता दें कि, इस दाैरान इलाज कराने आए मरीजों को भी चोट आई है। अस्पताल के कर्मचारी व डॉक्टरों द्वारा गुस्से में आकर कोटकपूरा- बठिंडा रोड जाम कर दिया। डॉक्टरों ने कहा कि जब तक उन हमलावरों को पकड़ा नहीं जाता, तब तक वह धरने पर बैठे रहेंगे। वहीं जब इस वारदात का पता पुलिस को लगा तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मौके पर पहुंचे थाना सदर के एसएचओ मलकीत सिंह ने बताया कि हम मौके पर पहुंचे व जांच की जा रही है, जो भी बनती कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *