मगनपुर | गोला क्षेत्र के चोकाद गांव स्थित गोला दर्पण एफपीओ में रविवार को धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन किया गया। जिसका उद्घाटन चोकाद पंचायत की मुखिया रूपा देवी के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान गोला दर्पण प्रोड्यूसर कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर नवकुमार महतो ने किसानों से कहा कि इस वर्ष प्रति क्विंटल धान के लिए किसानों को दो हजार 400 रुपए भुगतान किया जाएगा। धान की बिक्री करते ही 50 फीसदी राशि तत्काल रूप से पीएफएमएस के माध्यम से किसानों को भुगतान कर दिया जाएगा। उन्होंने सभी किसानों को बिचौलियों के पास धान नहीं बेचने का अपील किया है।


