मुखिया पर मारपीट और धमकी देने का आरोप

बगोदर| थाना क्षेत्र के बेको पश्चिमी की मुखिया मुनेजा खातून पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। आरोप उसी गांव की महिला जयसून खातून ने लगाया है। बगोदर थाना में लिखित आवेदन दिया गया है। जिसमें कहा है कि किसी काम से अपने देवर के साथ जा रही थी। इसी बीच मुखिया ने रोक कर मेरे साथ मारपीट की। बगोदर थाना में दर्ज एक केस को नहीं उठाने पर जान मारने की भी धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है। इधर ,इस मामले में मुखिया मुनेजा खातून ने कहा है कि मेरे पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। मुखिया मुनेजा खातून ने भी थाना पुलिस को आवेदन दिया है। जिसमें इसी गांव के 5 लोगों पर मारपीट और छिनतई का आरोप लगाया है। इस संबंध में थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने कहा है कि दोनों पक्ष से आवेदन दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *