जैतारण में 1 अक्टूबर को होने वाले दिव्यांगजन स्कूटी वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की गई। कलेक्ट्रेट सभागार में संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जिला कलेक्टर कमल राम मीना ने जिले की उपलब्धियों और विभागीय प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। संभागीय आयुक्त ने सभी विभागों को मुख्यमंत्री की यात्रा से पहले लक्ष्य पूरे करने के निर्देश दिए। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से चल रहे सेवा पखवाड़े का हिस्सा है। राजस्व विभाग की समीक्षा में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां सामने आईं। फार्मर रजिस्ट्री के 277 में से 267 आवेदनों का निस्तारण किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 1,77,750 लाभार्थियों में से 1,47,263 किसानों को लाभ मिला। किसान गिरदावरी ऐप की जानकारी 3,282 किसानों को दी गई। इनमें से 1,571 किसानों ने ऐप डाउनलोड किया। जिले के 7,45,065 खसरों में से 4,50,769 की गिरदावरी पूर्ण हो चुकी है। 772 गांवों में से 388 की लोकेशन डिसेबल की गई है। 181 गांवों पर काम जारी है। कुर्रेजात रिपोर्ट में 38 में से 20 लक्ष्य पूरे किए गए। नामान्तरकरण के 504 प्रकरण और 37 आपसी सहमति से विभाजन के मामले निपटाए गए।


