मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर झामुमो की बैठक कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का लिया संकल्प

कोडरमा| राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिले के सभी थाना परिसरों एवं पुलिस इकाइयों में मतदाता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्तर के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान बड़ी संख्या में शामिल हुए।सभी उपस्थित पुलिसकर्मियों ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे भारत के नागरिक के रूप में लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखते हुए देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा किसी भी प्रकार के प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने जिलेवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कोडरमा| जिले में 5 फरवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन को लेकर झामुमो की एक बैठक गुरुवार को सरना धर्मस्थल के पास आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पांडे और मंच संचालन जिला सचिव पवन माइकल कुजूर एवं जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद खलील ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन कार्यक्रम की तैयारी तथा आगामी नगर निकाय चुनाव में झुमरी तिलैया नगर परिषद, कोडरमा नगर पंचायत एवं डोमचांच नगर पंचायत क्षेत्रों में झामुमो कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उतारने को लेकर व्यापक चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं प्रखंड अध्यक्ष-सचिवों ने बारी-बारी से अपने विचार रखे और सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि फरवरी के प्रथम सप्ताह में होने वाली मुख्यमंत्री की सभा को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। बैठक में झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य संजय पांडे, इस्लाम अंसारी, पूर्व जिला सचिव श्यामदेव यादव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ओणम प्रिया, पूर्व महिला अध्यक्ष निर्मला तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र मिश्रा, युवा मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद सद्दाम, सचिव छोटू यादव, कोषाध्यक्ष अमर परमार सहित अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *