मुख्यमंत्री के सुशासन में जिले के सभी गांवों का विकास होगा, राशि की कमी नहीं होगी

भास्कर न्यूज| महासमुंद सुशासन तिहार के अंतर्गत सोमवार को ग्राम कोडार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा थे। विशिष्ट अतिथि जनपद अध्यक्ष दिशा रामस्वरूप दीवान, जिला पंचायत सदस्य सृष्टि अमर चंद्राकर, देवकी पटेल, जनपद सदस्य योगेश्वरी साहू के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। यहां 11 पंचायत जोबा, मालीडीह, भोरिंग, अछोली, गढ़ासिवनी, कुकराडीह, खैरझिटी, कौआझर, बेलटूकरी, अछोला, परसाडीह से प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए समाधान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें आवेदनों का निराकरण किया गया। शेष आवेदनों के निराकरण की कार्यवाही की जा रही है। विधायक ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए स्टालों का अवलोकन किया। विधायक ने ग्रामवासियों की समस्याओं सुनकर निराकरण के निर्देश दिए। विकास कार्य के लिए धन राशि की कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सभी वर्गों के हित का ध्यान रख रहे हैं। विधायक सिन्हा एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा शिविर में 5 हितग्राहियों को प्राथमिकता राशन कार्ड व श्रमिक कार्ड, 7 हितग्राहियों को जॉब कार्ड, 2 पेंशन स्वीकृति पत्र, 2 हितग्राहियों को स्वच्छ और सुंदर आवास योजना के लिए अभिनंदन पत्र दिया गया। उद्यानिकी विभाग द्वारा छायादार, फलदार पौध वितरण किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास प्लस सर्वे किया जा रहा है,ताकि एक भी पात्र हितग्राही सर्वे सूची में नहीं छूटे और सभी को पक्का आवास मिले। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान कार्ड, महतारी वंदन योजना अंतर्गत हितग्राही लाभान्वित हो रहे हैं। जल्दी ही टोल फ्री नंबर जारी किया जाएगा। ओला वृष्टि के तहत किसानों को जो नुकसान हुआ है उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए सर्वे किया जा रहा है। अंचल में बिजली की समस्या का सुधार किया जाएगा। ग्रामवासियों ने शिविर में बड़ी संख्या में भाग लेकर रक्त परीक्षण, ब्लड प्रेशर और मधुमेह की जांच कराई। जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा जरूरतमंदों को आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। साथ ही,आयुष विभाग के स्टॉल पर मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए जनसामान्य को आयुर्वेदिक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। इस मौके पर गजल महिलांग, अंजली परमार, सुधा चंद्राकर, प्रियंका ढीढी, अंजली खैरवार, डिगेश्वरी चंद्राकर, पप्पू पटेल, धरम पटेल, संदीप घोष, राजू यादव मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *