मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना…कोंडागांव में बस सेवा शुरू:कलेक्टर और सीईओ ने की पहली यात्रा, कई गांवों को मिलेगी सुविधा

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के दूसरे चरण में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 180 गांवों के लिए बसों का वर्चुअली शुभारंभ किया। कोंडागांव जिले में जिला मुख्यालय से ग्राम छतोड़ी तक बस सेवा शुरू की गई। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना और जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई ने पहली सवारी के रूप में यात्रा की। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण अंचलों को जिला मुख्यालय से जोड़ना और आम नागरिकों को सुलभ यातायात सुविधा प्रदान करना है। मुख्यमंत्री की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए लोगों को आवागमन में कोई परेशानी न हो। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अतुल असैया ने बताया कि कोंडागांव जिला मुख्यालय से माकड़ी ब्लॉक के ग्राम छतोड़ी तक 64 किलोमीटर की दूरी के लिए यह बस सेवा शुरू की गई है। इस सेवा से करमारी, नेवरा, क्षमतापुर, बड़े सोहगां, बेड़ा गांव, हिरला भाठ, बीजापुर, अमरावती, मालेगांव, बुटरा पारा, चिपावंड, मुलमुला, पीकरभाटा, नेवता, बफना और पलारी सहित दूरस्थ अंचलों के हजारों ग्रामीणों को सीधा परिवहन लाभ मिलेगा। इससे जिला मुख्यालय तक उनकी पहुंच आसान हो जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *