जालंधर में अपनी पार्टी के खिलाफ नारेबाजी कर गए कांग्रेसी:श्रीराम चौक में आप के खिलाफ प्रदर्शन, एक कार्यकर्ता बोला-इंडियन नेशनल कांग्रेस, वर्कर बोले-मुर्दाबाद

जालंधर के श्रीराम चौक में कांग्रेस के प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने जोश-जोश में अपनी पार्टी के खिलाफ ही मुर्दाबाद के नारे लगा दिया। कांग्रेस पार्टी की जालंधर इकाई ने खराब सड़कों, बंद पड़े सीवरेज और नगर निगम की लापरवाही के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस प्रधान रजिंदर बेरी के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व पार्षदों ने नगर निगम मुख्यालय का घेराव किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार और मेयर के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।
इस बीच आम आदमी पार्टी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए माइक पकड़े कार्यकर्ता कह रहे थे कि आम आदमी पार्टी और इस पर नीचे बैठ लोग कह रहे थे मुर्दाबाद-मुर्दाबाद। इतने में एक व्यक्ति कहता है कि एक बार फिर से नारे लगाओ। इस पर माइक पकड़े कार्यकर्ता ने आम आदमी पार्टी की जगह कहा कि इंडियन नेशनल कांग्रेस तो प्रदर्शन करने वालों ने मुर्दाबाद-मुर्दाबाद कहना शुरू कर दिया।
पता चलने पर हंसने लगे सभी कार्यकर्ता
कांग्रेस के प्रदर्शन में अपनी ही पार्टी के खिलाफ जैसे ही मुर्दाबाद-मुर्दाबाद का नारा लगा तो किसी ने इसे नोटिस कर लिया। इस पर सबको रोका गया और सभी हंसने लगे। प्रदर्शनकारियों के बीच जिला कांग्रेस के प्रधान राजेंद्र बेरी भी बैठे थे। कांग्रेस ने सुबह नगर निगम दफ्तर के बाहर ये प्रदर्शन किया था। जिला प्रधान रजिंदर बेरी के साथ वार्ड 28 के पार्षद और कई अन्य काउंसलर मौजूद थे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि शहर के अधिकांश इलाकों में सीवरेज लाइनें महीनों से बंद पड़ी हैं। समस्या का समाधान नहीं हुआ
कांग्रेस नेता राजिंद्र बेरी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षदों ने कहा था कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। एक पार्षद ने चेतावनी दी कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार होश में आओ और भ्रष्टाचार बंद करो जैसे कई नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि जालंधर की हर विधानसभा क्षेत्र में आप के विधायक और उनके करीबी लोग भ्रष्टाचार कर रहे हैं और विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हो रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *