मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 27 फरवरी को आलीराजपुर आएंगे:कलेक्टर ने बिजली, पानी और सुरक्षा व्यवस्था ठीक करने दिए निर्देश

आलीराजपुर की कलेक्टर नीतू माथुर ने सोमवार को चंद्रशेखर आजाद नगर का दौरा कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री 27 फरवरी को अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर यहां आने वाले हैं। कलेक्टर माथुर ने हेलिपैड, आजाद कुटिया (शहीद आजाद का जन्म स्थल) और मुख्य सभा स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने हेलिपैड पर सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था की समीक्षा की, साथ ही आजाद कुटिया पहुंचकर प्रतिमा को नमन किया और वहाँ होने वाले कार्यक्रमों के लिए जरूरी निर्देश दिए। अफसरों को दिए निर्देश निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने हेलिपैड से लेकर कार्यक्रम स्थलों तक जाने वाले रास्तों की सफाई, बिजली, पानी और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ समय पर सारी तैयारियां पूरी करने की जिम्मेदारी सौंपी है। मौके पर मौजूद अधिकारी इस दौरे के दौरान आलीराजपुर की एसडीएम निधि मिश्रा, तहसीलदार जितेंद्र तोमर और अलग-अलग विभागों के अफसर मुख्य रूप से मौजूद रहे। प्रशासन का पूरा जोर इस बात पर है कि मुख्यमंत्री के आगमन पर शहीद आजाद को दी जाने वाली श्रद्धांजलि का यह कार्यक्रम पूरी भव्यता और अनुशासन के साथ संपन्न हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *