मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज निवाड़ी जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से निवाड़ी पहुंचेंगे, जहां वे किसान महासम्मेलन में हिस्सा लेंगे और किसानों से संवाद करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर में भी भाग लेंगे। मुख्यमंत्री 2:30 बजे निवाड़ी पहुंच जाएंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम में कोई व्यवधान न हो। किसान महासम्मेलन में मुख्यमंत्री विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे और किसानों की समस्याओं पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा, जन कल्याण शिविर के माध्यम से जनता को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। शिविर में मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मिलकर जन समस्याओं का समाधान करेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों और स्थानीय निवासियों के शामिल होने की संभावना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का यह दौरा प्रदेश सरकार की किसान और जनहितैषी नीतियों को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि यह सम्मेलन और शिविर निवाड़ी के किसानों और आम जनता के लिए लाभकारी साबित होगा।


