पति की डांट से नाराज महिला ने पिया कीटनाशक:जिला अस्पताल में इलाज जारी; देवर बोला- भाभी ने गलती से खाया जहर

छतरपुर के माधोपुर गांव में शनिवार दोपहर को पति की डांट से नाराज महिला ने कीटनाशक दवा का सेवन कर दिया। परिजन उसे नौगांव अस्पताल लेकर आए, जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार माधोपुर निवासी ममता पति अरविंद यादव (22) अपने पति अरविंद के साथ रहती है। शनिवार दोपहर 12 बजे महिला अपने पति के लिए खाना लेकर खेत पर पहुंची थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि, लेट खाना लाने पर अरविंद ने ममता को डांट दिया। जिससे नाराज होकर महिला ने खेत पर रखी गेहूं में डालने वाली दवा का सेवन कर लिया। कुछ समय बाद महिला की हालत बिगड़ने पर उसे उल्टियां होने लगी। देर रात जिला अस्पताल रेफर इसके बाद अरविंद ने परिजनों को घटना की सूचना दी और उसे प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए नौगांव अस्पताल लाए। जहां से डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए देर रात जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रविवार को ममता का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। उसकी हालत अब पहले से ठीक है। ममता ने बताया कि उसके पति अरविंद ने खाना लेट लाने को लेकर डांट दिया था, जिससे नाराज होकर उसने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। देवर बोला- भाभी ने गलती से खाया जहर वहीं महिला के देवर हरदू ने बताया कि खेत पर काम करते समय उसकी भाभी ममता ने गलती से गेहूं में डालने वाली दवा का सेवन कर लिया। इसलिए, उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामले में नौगांव थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि तहसीलदार और पुलिस ने महिला क बयान लिए है, जिसमें उसने गलती से जहर खाना बताया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *