भोपाल कमला देवी पब्लिक स्कूल में 21 दिसंबर (शनिवार) को स्पोर्ट्स फिएस्टा-2024 का समापन बड़े उत्साह और जोश के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के बैंड दल, स्काउट एंड गाइड और विद्यार्थी परिषद द्वारा मार्च पास्ट से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने अनुशासन, एकता और समर्पण का शानदार प्रदर्शन किया। स्पोर्ट्स फिएस्टा में रिले रेस, 100 मीटर रेस, 200 मीटर रेस, शॉट पुट, वॉलीबॉल और फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। विद्यालय के चारों हाउस – शिवाजी हाउस, टैगोर हाउस, अशोका हाउस और रमन हाउस में से शिवाजी हाउस ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. विनीता मिश्रा ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में विद्यालय की उपलब्धियां साझा की और स्कूल के शिक्षा, खेल, और सांस्कृतिक क्षेत्र में प्रगति को सराहा। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मा. टिनीतारे पांडे उपस्थित रहे। वे म.प्र. महिला एवं वित्त विकास निगम में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं और एक प्रतिष्ठित जूडो एथलीट, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी और रेफरी के रूप में भी प्रसिद्ध हैं। इस मौके पर उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में कड़ी मेहनत और समर्पण का महत्व बताया। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई, जिन्हें अभिभावकों ने बहुत सराहा। कार्यक्रम में राकेश शर्मा, ओ.पी. गुर्जर, समस्त स्टाफ और विद्यार्थी भी उपस्थित थे। फोटो गैलरी में देखिए फिएस्टा की रंगारंग झलकियां


