मुख्यमंत्री परिषद की बैठक:साय ने कहा – युवाओं से बंदूकें छीनकर गेंद, भाला व तीर थमा दिए, बस्तर ओलिंपिक सिर्फ आयोजन नहीं, सामाजिक क्रांति बना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में रविवार को नई दिल्ली स्थित एक होटल में एनडीए के सीएम और डिप्टी सीएम की उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में पीएम ने पार्टी नेताओं द्वारा दिए जा रहे अनावश्यक बयानों से बचने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री परिषद की इस बैठक में छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन मॉडल, नवाचार और जनभागीदारी आधारित योजनाओं की सराहना की गई। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने बस्तर के विकास का मॉडल पेश किया। इसमें बताया कि बस्तर की संस्कृति, सहभागिता से बस्तर लगातार आगे बढ़ रहा है।
सीएम ने बस्तर ओलिंपिक पर विशेष प्रजेंटेशन दिया। उन्होंने कहा कि बस्तर ओलिंपिक अब सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि एक सामाजिक क्रांति बन चुका है, जिसने युवाओं के हाथों से बंदूकें छीनकर गेंद, भाला और तीर थमा दिए हैं। योजनाओं के प्रजेंटेशन में ‘बस्तर मॉडल’ बेहद प्रभावशाली रहा। पीएम मोदी सहित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने कहा कि ऐसे नवाचार, जो समाज की जड़ों से जुड़ते हों और विकास की दिशा तय करते हों, उन्हें विस्तार दिया जाना चाहिए। सुशासन विभाग एवं मॉनिटरिंग पोर्टल साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन एवं अभिसरण विभाग’ का गठन कर योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। ‘अटल मॉनिटरिंग पोर्टल’ जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से योजनाओं की निगरानी की जा रही है, जिससे शिकायतों का समाधान निर्धारित समय में संभव हो रहा है। सीएम ने बताया कि केंद्र की फ्लैगशिप योजनाओं पीएम आवास, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं को छत्तीसगढ़ में ग्रामसभा, जनसंवाद और तकनीक के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया गया है। सीएम ने पीएम मोदी के ‘खेलोगे इंडिया, जीतोगे इंडिया’ मंत्र को उद्धृत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ ने इसे धरातल पर साकार किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *