वक्त की कीमत क्या होती है, इस बारे में उन छात्रों से बेतहर और कोई नहीं बता सकता जो प्रशसानिक सेवा (यूपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा देने रायपुर के आरडी तिवारी स्कूल पहुंचे। वहां परीक्षा का समय सुबह 9:30 से 11:30 तक तय था। अभ्यर्थियों को इसकी पहले ही जानकारी थी कि 30 मिनट पहले यानी ठीक 9 बजे गेट बंद हो जाएगा। इसके बाद आने वालों को एंट्री नहीं मिलेगी। 8:59 तक परीक्षा केंद्र के अफसर माइक से अनाउंस करते रहे कि परीक्षार्थी परिसर में आ जाएं। फिर गेट बंद कर दिया गया। कुछ लोग सिर्फ 1 मिनट देर से पहुंचे और उन्हें एंट्री नहीं मिली। प्रवेश न मिलने ओर प्रीलिम्स न दे पाने से सालभर की तैयारी पर पानी फिर गया। कई केंद्रों पर ऐसी स्थिति
करीब 10 हजार परीक्षार्थियों के लिए रायपुर में 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। मायाराम सुरजन स्कूल समेत कई केंद्रों पर छात्र दो-तीन मिनट लेट पहुंचे, उन्हें भी एंट्री नहीं मिली।


