मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज सिरोही आएंगे:सहकार उत्थान शिविर में लेंगे भाग, तैयारियां पूरी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरूवार को सिरोही का दौरा करेंगे। वे यहां सहकार उत्थान शिविर-2026 में भाग लेंगे। प्रशासन ने उनके आगमन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
कलेक्टर अल्पा चौधरी द्वारा जारी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीएम शर्मा 22 जनवरी को दोपहर 12 बजे जयपुर एयरपोर्ट से प्लेन द्वारा रवाना होंगे। वे दोपहर 12:50 बजे सिरोही हवाई पट्टी पहुंचेंगे। हवाई पट्टी से मुख्यमंत्री 12:55 बजे कार से अरविंद पवेलियन स्टेडियम के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर 1 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। यहां वे सहकार उत्थान शिविर-2026 में शिरकत करेंगे।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद, मुख्यमंत्री दोपहर 2:15 बजे स्टेडियम से कार द्वारा रवाना होंगे। वे 2:20 बजे सिरोही हवाई पट्टी पहुंचेंगे और 2:25 बजे प्लेन से जयपुर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *