छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुंगेली जिले में संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने मंगलवार को जिला कलेक्टोरेट के मनियारी सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। इनमें पंडाल, बैठक व्यवस्था, बेरिकेटिंग और पार्किंग शामिल हैं। साथ ही साफ-सफाई, बिजली व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा और कानून व्यवस्था की जानकारी ली। मंच, टेंट, कम्प्यूटर-इंटरनेट, चिकित्सा, यातायात और फायर ब्रिगेड की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। योजनाओं की जानकारी तैयार रखने के निर्देश मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान विकास कार्यों का लोकार्पण होगा। वे प्रेस वार्ता करेंगे और अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को अपनी विभागीय योजनाओं की जानकारी तैयार रखने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय को अतिरिक्त नोडल अधिकारी और मुंगेली एसडीएम पार्वती पटेल को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। बैठक में अपर कलेक्टर जी.एल. यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


