मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुलिस को आवासीय भवनों की दी सौगात

भास्कर न्यूज | बालोद बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सनौद थाना नया भवन, 21वीं वाहिनी करकाभाट बालोद सहित 19वीं वाहिनी जगदलपुर, 20वीं महासमुंद परसदा एवं 22वीं वाहिनी कांकेर भिरागांव में नवनिर्मित प्रशासनिक भवन एवं विभिन्न आवासीय भवनों का लोकार्पण किया। सीएम साय ने कहा कि पुलिस एवं सुरक्षा बलों के लिए आधुनिक प्रशासनिक ढांचे और आवासीय सुविधाओं का विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इससे न केवल कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, बल्कि पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण प्राप्त होगा। नव-निर्मित प्रशासनिक भवनों में आधुनिक कार्यालय व्यवस्था, आवश्यक संसाधन एवं सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिससे जनसेवा, कानून-व्यवस्था एवं प्रशासनिक कार्यों का संचालन अधिक प्रभावी रूप से किया जा सकेगा। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश में पुलिस बल को सुदृढ़ करने के लिए आधारभूत संरचनाओं का विकास निरंतर किया जा रहा है। प्रशासनिक एवं आवासीय भवनों का निर्माण पुलिसकर्मियों के कार्य-परिस्थितियों को बेहतर बनाने के साथ-साथ उनकी कार्यक्षमता और मनोबल को भी बढ़ाएगा। सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा कैलेंडर का वितरण किया गया। 21वीं वाहिनी करकाभाट में लघु एवं वनोपज संघ उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, चेमन देशमुख, एसपी योगेश कुमार पटेल, कमांडेंट ज्योति सिंह, एएसपी मोनिका ठाकुर, उप सेनानी डॉ. आईआर खान, डीएसपी बोनिफास एक्का, माया शर्मा आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *