भास्कर न्यूज | जालंधर जालंधर में मुख्यमंत्री हेल्थ बीमा योजना के लिए अब 22 जनवरी से रजिस्ट्रेशन होंगे। योजना में एक परिवार को 10 लाख रुपए तक के इलाज की सुविधा मिलेगी। जिले में साल लाख आयुष्मान कार्ड को भी इस योजना में मर्ज किया जाएगा। योजना में 14 सरकारी और 45 निजी अस्पतालों को पैनल में लिया गया है। बता दें कि अब तक दो बार इस योजना की लॉन्चिंग की तारीख को दो बार बदला जा चुका है। पहले रजिस्ट्रेशन 8 जनवरी से शुरू होने थे। इसे बदलकर 15 जनवरी की तारीख तय कर दी गई। अब फिर से इसे बढ़ाकर 22 जनवरी कर दिया गया है। बतााया जा रहा है कि जत्थेदार साहिब ने सीएम को तलब किया था, इस वजह से योजना की तारीख एक हफ्ते और बढ़ा दी गई। जानकारी के अनुसार, अब रजिस्ट्रेशन 22 जनवरी से शुरू होंगे।


