पंजाब में 2 दिन और पड़ेगी कड़ाके की ठंड:आज शीतलहर और धुंध का यलो अलर्ट, 18 जनवरी से बारिश की संभावना

पंजाब-चंडीगढ़ में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने आज घने कोहरे और शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री बठिंडा में दर्ज किया गया है। हालांकि अधिकतम ताममान में 2.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। लेकिन अभी तक भी यह सामान्य तापमान से 4.3 डिग्री कम है। शनिवार से लेकर अगले चार दिन न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। वहीं, 18 से राज्य में बारिश की संभवना बन रही है। 10 जिलों में बहुत घना कोहरा रहेगा आज
मौसम विभाग के मुताबिक अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला के कुछ इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है। जबकि पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मानसा, संगरूर, रूपनगर, एसएएस नगर (मोहाली) और मालेरकोटला में कहीं-कहीं घना कोहरा रह सकता है। वहीं, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला के कुछ स्थानों पर दिन का तापमान सामान्य से कम रह सकता है। जबकि तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा और मानसा के कुछ के कुछ इलाकों में शीत लहर चलने की संभावना है। तेज हवाएं चल रही है
इस समय तेज रफ्तार की हवाएं चल रही हैं। ये हवाएं जमीन से करीब 12–13 किलोमीटर ऊपर बह रही हैं और इनकी रफ्तार करीब 230 किमी प्रति घंटा तक है। इस वजह से ठंड है। हालांकि घना थोड़ा हटेगा। इसके अलावा, एक नया पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) ऊपर के वायुमंडल में सक्रिय है, जो मौसम में बदलाव ला सकता है । जबकि एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 19 जनवरी से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, जिससे आगे चलकर ठंड, बादल, बारिश या पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना बन सकती है। 18 से 21 जनवरी तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि राज्य में 16 व 17 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।18 से 21 जनवरी के दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद फिर से मौसम शुष्क रहने की पूरी संभावना है। न्यूनतम तापमान में अगले 24 घंटे तक कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अगले 4 दिनों में तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *