जालंधर| थाना-2 की पुलिस ने एक युवक को सात ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। चीफ इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह ने बताया कि सेवा सदन के पीछे युवक को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली तो उससे हेरोइन बरामद हुई। युवक की पहचान दीपक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।


