अमृतसर| शहर के मुख्य डाकघर के बाहर बना शौचालय गंदगी के आलम में है। हालात ऐसे हैं कि दूर से गुजरने पर भी बदबू महसूस होती है। जिला प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। मुख्य डाकखाना होने के कारण यहां रोजाना सैकड़ों लोग आते हैं। पास में रेलवे स्टेशन भी है। इसके बावजूद निगम ने शौचालय की सफाई पर ध्यान नहीं दिया। राहगीर और डाकघर में आने-जाने वाले लोग मजबूरी में इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। शौचालय की सफाई कई-कई दिनों तक नहीं होती। निगम कर्मी भी इसके पास कूड़ा जमा कर रहे हैं। इससे शहर की सुंदरता भी बिगड़ रही है। लेकिन फिर भी कोई आवाज नहीं उठा रहा।


