अमृतसर| शहर में सफाई व्यवस्था बनी रहे इसके लिए निगम की ओर से सड़कों पर डस्टबीन लगाए हुए हैं ताकि राहगीर और आस-पास के लोग यहां कूड़ा डंप कर सके। लेकिन आए दिन शहर में लगे कूड़े के डस्टबीन चोरी हो रहे हैं। चोरों के द्वारा डस्टबीन को भी नहीं छोड़ा जा रहा। वहीं, बीते कुछ महीनों से निगम ने डस्टबीन को लोहे की संगलियां भी लगानी शुरू कर दी थीं। लेकिन कुछ शरारती तत्व इसे भी नहीं छोड़ रहे हैं। कुछ नशेड़ी और शरारती तत्व ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। लोगों ने निगम से मांग की है कि ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई का प्रावधान किया जाना चाहिए। – पन्ना कुमार, निवासी मकबूलपुरा


