हसमुखदीन ने बीवॉक में पाई पहली पोजीशन

अमृतसर | डीएवी कॉलेज के छात्र मेरिट पोजीशन में कमाल कर रहे हैं। इस बार बीवॉक वेब डिजाइनिंग एवं आईटी के 5वें समेस्टर के हसमुखदीन ने प्रथम स्थान हासिल किया है। उसने 400 में से 343 अंक अर्जित किए हैं। प्रिंसिपल डॉ. अमरदीप गुप्ता ने कहा कि बीवॉक में स्टूडेंट्स का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। प्रो. विक्रम शर्मा ने अव्वल आने वाले छात्र का स्वागत किया। प्रिंसिपल ने कहा कि कॉलेज के कंप्यूटर विभाग का परिणाम सर्वोत्तम रहा है। प्रो. विक्रम शर्मा ने कहा कि बीसीए, बीएससी आईटी और बीडीएमएम के लिए कई रोजगार के मौके उपलब्ध है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *