मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि ने की घोषणा:दो सितंबर से रांची में होगा मतदाता पंजीकरण पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

एनयूएसआरए ल, जेवियर कॉलेज व आईआईएम रांची होंगे नॉलेज पार्टनर पॉलिटिकल रिपोर्टर|रांची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि आगामी दो और तीन सितंबर को रांची में मतदाता पंजीकरण और मतदाता पंजी से संबंधित विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन होगा। यह सम्मेलन मुख्य निर्वाचन कार्यालय झारखंड और सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड द्वारा सम्मिलित रूप से आयोजित किया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने इस सम्मेलन की वेबसाइट, ब्राउचर लॉन्चिंग एवं सम्मेलन से संबंधित विभिन्न रूपरेखाओं पर सोमवार को निर्वाचन सदन में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। के रवि कुमार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में आईआईएम रांची, एनयूएसआरए, रांची एवं संत जेवियर्स कॉलेज नॉलेज पार्टनर के रूप में जुड़कर सम्मिलित रूप से कार्य करेंगे। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य “मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता पंजी’ विषय पर विभिन्न लोकतांत्रिक देशों एवं देश की विभिन्न यूनिवर्सिटी, शिक्षाविदों, निर्वाचन संबंधी मास्टर ट्रेनर के अभिव्यक्तियों को एकत्रित करते हुए एक विस्तृत प्रतिवेदन तैयार करना है। मालूम हो कि 21 से 23 जनवरी तक भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भारत मंडपम में आईआईसीडीईएम अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन सम्मेलन-2026 में मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता पंजी विषय पर व्याख्यान दिया गया था। इसकी अन्य देशों से आए चुनाव प्रबंधन निकायों के प्रतिनिधियों ने सराहना की थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, ट्रेनिंग नोडल देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज ठाकुर, आईआईएम, रांची के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुभ्रा रजत बलबंतरे, एनयूएसआरएल, रांची के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आनंदकुमार आर. शिंदे, एवं संत जेवियर्स कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. बी. के सिन्हा एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आशुतोष पांडेय उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *