भास्कर न्यूज | लोहरदगा झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनक शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय लोहरदगा परिसर पहुंचे। उनके आगमन पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्रा, उपायुक्त डॉ. ताराचंद, पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी सहित सभी न्यायिक पदाधिकारियों ने पौधा देकर उनका स्वागत किया। जिसके बाद मुख्य न्यायाधीश को गार्ड ऑफ ऑनर दी गई। साथ ही लोकनाथ कला जत्था के द्वारा पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हेमंत कुमार सिन्हा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने मुख्य न्यायाधीश को बुके देकर स्वागत किया।


