सायला में मंगलवार को कांग्रेसियों व सभी समाज के लोगों ने उपखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी कि विधानसभा मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग व जालोर विधायक ने कांग्रेस नेता रामाराम चौधरी का धार्मिक कार्यक्रम में अपमान किया है। ऐसे में उन्हें सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। उन्हें मुख्य सचेतक के पद से बर्खास्त करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर लोगों ने 3 घंटे तक प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। आरोप- चौधरी ने पैर छुए, गर्ग ने अपमान किया कांग्रेसियों का आरोप था कि सायला के जीवाणा गांव में 9 दिवसीय शारदीय नवरात्रि के अन्तिम दिन 1 सितंबर की रात को गरबा कार्यक्रम के समापन में प्रसादी का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें विधानसभा मुख्य सचेतक व जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में पहुंचे थे। इनके बाद आमंत्रण पर सायला से जिला परिषद सदस्य व कांग्रेस नेता रामाराम चौधरी भी कार्यक्रम में पहुंचे। पहले से मौजूद विधायक जोगेश्वर गर्ग को देखा तो मैंने तो सम्मान देते हुए गर्ग के चरण स्पर्श किए। लेकिन उन्होंने मुझे कहा कि- तू यहां क्या लेने आया। तेरा यहां क्या काम है। निकल जा। इसके बाद चौधरी भड़क गए और मंच छोड़कर बाहर निकल गए। चौधरी ने इसे अपनी सार्वजनिक बेइज्जती करार देते हुए सड़क पर समर्थकों के साथ विरोध जताया। इस दौरान आयोजन समिति समेत कई लोगों के समझाने के बाद नहीं माने और विरोध तेज होता देख गर्ग भी वहां से कार्यक्रम को बीच में छोड़ कर निकल गए। जिसके बाद यह विवाद लगातार बढ़ता जा रहा हैं। माफी मांगने की बात की जिससे नाराज कांग्रेसियों व सभी समाज के लोगों ने मंगलवार को सायला उपखंड मुख्यालय पर धरना दिया। जिसके बाद कई वक्ताओं ने संबोधित किया। इस सभी ने गर्ग से सार्वजनिक मंच से माफी मंगवाने व पद से बर्खास्त करने की मांग को लेकर एसडीएम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर गर्ग के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्यमंत्री के एसडीएम को ज्ञापन दिया। सायला में अनार मंडी को जल्द शुरू करने की मांग इसके साथ ग्रामीण व किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि सायला में अनार का अधिक उत्पाद को देखते हुए सरकार ने सायला के जीवाणा में अनार मंडी स्वीकृत की थी लेकिन सरकार बने दो वर्ष हो गए लेकिन मंडी का काम अभी तक शुरू नहीं हुआ। जिससे जल्दी से शुरू कराने की मांग की। इस दौरान रामाराम चौधरी,कांग्रेस जिलाध्यक्ष भवरलाल, जालोर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रमिला मेघवाल, उमसिंह चांदना व सवाराम चौधरी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता व ग्रामीण मौजूद रहे। वीडियो सपोर्ट: सुखदेवसिंह राजपुरोहित


