मुख्य सड़कों पर हाथ ठेले, तंग गलियों से रोज गुजरते वाहन, असर: शहर में जाम और गंदगी

भास्कर संवाददाता| विदिशा विधायक मुकेश टंडन ने बुधवार को पार्षदों की मौजूदगी में समीक्षा बैठक की। इसमें शहर में अतिक्रमण का मुद्दा उठा। विधायक ने नगर पालिका सीएमओ दुर्गेश सिंह ठाकुर को टीम बनाकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद सीएमओ ने 10 कर्मचारियों की टीम बना दी। टीम माधवगंज से बड़े बाजार तक, पीतल मील चौराहे और मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाएगी। शहर में पहले भी कई बार ऐसे प्रयास हो चुके हैं। लेकिन हर बार नाकाम रहे। इसलिए लोगों को इस बार भी सफलता पर संदेह है। भास्कर ने शहर की सड़कों की हकीकत जानी। शहर में 1 हजार से ज्यादा हाथ ठेले हैं। करीब 1 लाख वाहन रोज इन्हीं तंग सड़कों से गुजरते हैं। इससे दिनभर ट्रैफिक जाम लगता है। हाथ ठेले सड़कों पर कचरा भी फैलाते हैं। ट्रैफिक प्रभारी आशीष राय ने कहा, शहर में अतिक्रमण के कारण ट्रैफिक में परेशानी होती है। ठेले हटें तो राहत मिलेगी। बार-बार लगने वाले जाम से सभी परेशान हैं। . माधवगंज चौक पर ललितपुर से आने वाले सब्जी विक्रेता और स्थानीय ठेले चौराहे का बड़ा हिस्सा घेर लेते हैं। यह इलाका शहर का हार्ट कहा जाता है। रेलवे स्टेशन के कारण यहां ट्रैफिक ज्यादा रहता है। यहां से अतिक्रमण हटाकर सड़क खाली की जाए तो राहत मिलेगी। . पुराने नगर पालिका भवन और कोतवाली थाना के सामने मुख्य मार्ग पर खाद्य सामग्री, चूड़ी और जनरल आइटम के ठेले स्थायी रूप से खड़े रहते हैं। शाम को यहां दोपहिया वाहन भी मुश्किल से निकलते हैं। वाहन 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ही चल पाते हैं। यहां से ठेले हटे तो ट्रैफिक सुगम होगा। . तिलक चौक पर प्रतिमा के चारों ओर ठेले खड़े रहते हैं। दुकानदार भी सामान सड़क पर रखते हैं। यहां सैकड़ों वाहन पार्क रहते हैं। इससे जाम लगता है। नगर पालिका को ठेले हटाने और दुकानदारों को सीमा में सामान रखने के निर्देश देने चाहिए। . सब्जी मंडी के बाहर मुख्य मार्ग पर दोनों ओर ठेले खड़े रहते हैं। आने-जाने वालों के वाहन भी सड़क पर खड़े रहते हैं। इससे ट्रैफिक के लिए जगह नहीं बचती। यहां भी बार-बार जाम लगता है। नगर पालिका को यहां से भी अतिक्रमण हटाना चाहिए। . बस स्टैंड परिसर का आधा हिस्सा गुमठी नुमा दुकानों ने घेर रखा है। यहां दोपहिया से लेकर बस और डंपर तक सुधारने का काम होता है। बसों के खड़े होने की जगह भी कम पड़ती है। नगर पालिका को यहां से भी अतिक्रमण हटाना चाहिए। ताकि शहर पर लगने वाला खत्म हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *