छत्तीसगढ़ अपेक्स बैंक के अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इतिहास पढ़ने की सलाह दी है। गुप्ता ने कहा कि बघेल का यह कहना कि मुगल काल में हिंदू खतरे में नहीं थे, ऐतिहासिक तथ्यों से परे है। बघेल बताएं कि सोमनाथ मंदिर को किसने लूटा? बाबरी ढांचे के नीचे राम मंदिर का प्रमाण सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार किया, फिर बाबर कौन था? मुगल शासकों के काल में हिंदुओं पर अत्याचार हुए। सिख गुरु तेगबहादुर की शहादत और गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों के बलिदान का उल्लेख करते हुए कहा कि ये घटनाएं इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं। मुस्लिम शासकों की क्रूरता पर सैकड़ों पुस्तकें उपलब्ध हैं, जिन्हें वोट बैंक के कारण कांग्रेस नेता पढ़ना नहीं चाहते।


