प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी द्वारा संपादित पत्रिका ‘विष्णु के दो साल प्रगति और विकास बेमिसाल’ का राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सोमवार को विमोचन किया। चिमनानी ने कहा कि वर्ष 2003 से 2018 तक डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने विकास और जनकल्याण की मजबूत नींव रखी थी। उसे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पिछले दो वर्षों में आगे बढ़ाया है। समारोह में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी व सरोज पांडे, मंत्री ओपी चौधरी मौजूद रहे।


