राजनांदगांव| ग्रामीण साहू समाज ग्राम मुड़पार में 15 अप्रैल को कर्मा जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत प्रातः 6 बजे मां कर्मा की आरती तत्पश्चात भक्त मां कर्मा की शोभायात्रा, दोपहर 11 बजे मोर सोन चिरइया ग्राम मुड़पार सांस्कृतिक कार्यक्रम, दोपहर एक बजे आमंत्रित अतिथियों का स्वागत एवं संबोधन, सम्मान समारोह, 3 बजे महाकाव्य मानस मंडली कंचना कुरूद धमतरी, शाम 6 बजे खिचड़ी प्रसादी भोजन भंडारा का आयोजन होगा। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद संतोष पांडे, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत करेंगे। वहीं अन्य अतिथियों में जीवनलाल साहू, लीलाधर साहू, देव कुमारी साहू, नीलमणी साहू, प्रतिमा चंद्राकर, रोहित चंद्राकर, खिलेश्वर साहू, चंद्रशेखर साहू, पीतांबर कतलाम आदि बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे।


