संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के बताए हुए मार्ग का करें अनुसरण: सांसद

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कलेक्ट्रेट में स्थित प्रतिमा पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद संतोष पांडेय ने माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया। अतिथियों ने बुद्धम शरणम गच्छामि का जयकारा लगाया। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान के मात्र निर्माण कर सबसे बड़ा काम किया है। यह देश उसी संविधान पर चल पड़ा। बाबा साहेब के कारण आज हम विकास पथ पर चल रहे हैं। मुझे मूल संविधान का दर्शन करने प्रस्तावना पढ़ने का सौभाग्य मिला है। बुद्धम शरणम गच्छामि, धम्मम शरणम गच्छामि, संघम शरणम गच्छामि अंत में पूरा विश्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वही कहते हैं कि अंत में बुद्ध की शरण में ही आना होगा और युद्ध को टाल के बुद्ध की ओर जाना होगा। जयंती पर आप सभी जो समाज व राष्ट्र के लिए कर गुजरते हैं वही मनुष्य मानव, महामानव है। बाबा साहेब ने जो मार्ग दिखाया उसका अनुशरण करें। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, शिव वर्मा, राजा माखीजा, रविंद्र रामटेके, रवि सिन्हा, कांति कुमार फुले, नीलेश रामटेके, विनोद श्रीरंगे, केवरा, तृप्ति शांति पात्रे, वीणा ध्रुव मौजूद थे। समानता का भाव बना रहे यही सच्ची श्रद्वांजलि होगी महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि समाज में जो पीछे रह गए उन्हें बराबरी में लाने का काम करना है। समाज में भी समानता का भाव रहे। बाबा साहेब अंबेडकर ने भारत के सभी नागरिकों को समान अधिकार दिया है, समाज का हर व्यक्ति बराबरी का भाव महसूस करे। केवल आपके समाज को नहीं बल्कि मेरे समाज को और अन्य समाज को यह काम करना है और सभी समाज को यह काम करना है। बाबा साहेब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। समाज के हर काम में भाजपा सरकार आपके साथ: यादव महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि समाज का कोई भी हमारे स्तर का काम जरूर पूरा किया जाएगा। हमारे जिला भाजपा के अध्यक्ष यहां मौजूद हैं। स्पीकर डॉ. रमन सिंह क्षेत्रीय विधायक भी हैं। पहले भी समाज की जरूरत अनुसार मांग पूरी की गई और आगे भी समाज के विकास के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार आपके साथ है। रैली निकाली गई, कार्यक्रम भी हुए, समाज में उनके योगदान को बताया डॉ. अंबेडकर जयंती को लेकर शहर की सड़कों और चौराहों को सजाया गया है। वार्डों में डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। देश और समाज में उनके योगदान को बताया। समाज के लोगों ने रैली के दौरान जमकर नृत्य किया। इसमें बड़ी संख्या में युवक-युवतियों, महिलाओं, बच्चे मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *