राजनांदगांव| शहर में ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। सर्विस रोड में भारी मालवाहकों से लोडिंग-अनलोडिंग हो रही है। इसके चलते बीते दिनों व्यापारी व वाहन चालक में मारपीट की स्थिति बनी। बावजूद इसके ट्रैफिक पुलिस शहर में व्यवस्था बनाने गंभीरता नहीं दिखा रहा। इधर ट्रैफिक पुलिस आउटर में पाइंट लगाकर वाहनों की जांच कर रही। जिसमें एक महीने में 96 हजार रुपए से अधिक का जुर्माना वसूला गया। ट्रैफिक पुलिस ने महीनेभर में 1231 वाहनों पर कार्रवाई की। जिनसे 96 हजार रुपए से अधिक का जुर्माना वसूला गया। टीम महीनेभर वाहनों पर जुर्माना लगाने में ही जुटी रही। जबकि शहर के भीतरी हिस्से में व्यवस्था दुरुस्त करने कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है।


