मुड़पार में नशाबंदी, कुपोषण व स्वच्छता को लेकर निकाली रैली

भास्कर न्यूज | रिगनी-खरौद ग्राम पंचायत मुड़पार में नशाबंदी, कुपोषण और स्वच्छता को लेकर रैली निकाली गई। इसमें पंचायत, महिला समूह और मितानिनों ने भाग लिया। रैली में नशा मुक्त भारत के नारे लगाए गए। तंबाकू से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। लोगों को नशे से दूर रहने की सीख दी गई। गांव में रैली मुड़पार के मुख्य चौक और चौराहों से होकर निकली। इस दौरान लोगों को बताया गया कि नशा नाश की जड़ है। इससे बचने के लिए खुद को संकल्पबद्ध करना जरूरी है। जो जनकल्याण के लिए सोचे वही सच्चा साधु है। मुड़पार की सरपंच हेमा भूपेन्द्र साहू ने कहा कि आज 10 से 20 साल के बच्चे नशे की चपेट में आ रहे हैं। इससे बचने का एकमात्र उपाय है पारिवारिक प्यार और राजयोग मेडिटेशन। अगर इसे जीवन में अपनाया जाए और जीवनशैली सुधारी जाए तो नशे से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज घर-परिवार में झगड़ों की सबसे बड़ी वजह नशा है। जब तक व्यक्ति खुद नशा नहीं छोड़ेगा, तब तक नशामुक्त नहीं हो सकता। मितानिन दीदी ने सभी को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। नारे लगवाए गए। मंचीय कार्यक्रम के बाद रैली निकाली गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *