मुढ़ीपार में बने ओवरब्रिज में दरार, 15 दिन पहले ही शुरू हुई थी आवाजाही

भास्कर न्यूज । राजनांदगांव मुढ़ीपार में बने रेलवे ओवरब्रिज में बड़ी-बड़ी दरार आ गई है। महज 15 दिन पहले शुभारंभ कर यहां से आवाजाही शुरू की गई है। लेकिन इतनी जल्दी इसमें दरार आने से इसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर ग्रामीणों ने इसका निर्माण करने वाले ठेकेदार के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। मुढ़ीपार निवासी जनपद सदस्य मोहनीश धनकर ने रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने इसकी मरम्मत करने एवं मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। रेलवे द्वारा वन चेतना केन्द्र मनगटा जाने वाले मुढ़ीपार-मनगटा मार्ग में करीब 17 करोड़ रुपए की लागत से अंडरब्रिज का निर्माण किया है। इससे दर्जनभर गांव की बड़ी आबादी को आवाजाही में आसानी हो रही है। मनगटा जाने वाले पर्यटकों को ट्रेनों की आवाजाही के दौरान क्रॉसिंग पर नहीं रूकना पड़ रहा है। लेकिन नए अंडरब्रिज में इतनी जल्दी दरार आने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश है। इसकी गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े किए जा रहें है। शुक्रवार को यहां से गुजरने वाले ग्रामीणों ने यहां की दरारों को देखा और उसकी फोटो और वीडियो वायरल की है। रेलवे के इंजीनियरों ने बताया कि ओवरब्रिज पर दोनों तरफ वाल के पास रोलर चलाना मुश्किल होता है। वहां 4 से 5 जगह 4 से 5 इंच गहरा गड्ढा बन गया था। उसे कांक्रीट से भरा गया है। शुक्रवार को देर रात इसकी मरम्मत जारी रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *