सुकमा में सोलर तकनीकी प्रशिक्षण का शुभारंभ

सुकमा| मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली रूफटॉप सोलर पैनल के तहत शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) सुकमा में सोलर तकनीशियन कोर्स का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्रशिक्षण विभाग विद्युतकार द्वारा विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण 5 दिवसीय सैद्धांतिक और 2 दिवसीय ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग सहित कुल 7 दिनों का होगा। इस प्रशिक्षण में आईटीआई पासआउट प्रशिक्षणार्थियों को शामिल किया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद सभी अभ्यर्थियों की कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के माध्यम से परीक्षा ली जाएगी, जिसमें सफल अभ्यर्थियों को तकनीशियन प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। यह प्रमाण-पत्र युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *